ललितपुर, सितम्बर 21 -- Lalitpur News: युवक से मारपीट, बाइक में तोड़फोड़ ललितपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शहर के पाश इलाके सदर कांटे पर एक बाइक सवार को दबंगों ने दबोच लिया और फिर गाली-गलौज, मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर उसकी बाइक में तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया। घटना के संबंध में पीड़ित महेंद्र कुमार पुत्र राम कंकन की शिकायत पर पुलिस ने सभी आरोपियों पर मामला दर्ज किया है।

चार जमानतदारों के खिलाफ मुकदमा ललितपुर। फर्जी अभिलेखों के सहारे शातिर अपराधियों की जमानत लेने वालों के खिलाफ पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। इस क्रम में इस मामले की जांच करके उप निरीक्षक आलोक कुमार सिंह ने मोहल्ला आजादपुरा निवासी बाबूलाल उर्फ़ बल्लू पुत्र कम्मोद, पप्पू पुत्र फूलचंद, दुली पुत्र अर्दली निवासी ग्राम पिपरियावंशा थाना जाखलौन, और लक्ष्मण पुत्र हलको...