Lalitpur News: मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्थाओं का अंबार
ललितपुर, अक्टूबर 4 -- Lalitpur News: ललितपुर। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए बने मेडिकल कालेज में जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते बेपटरी हो चुका है। यहां संसाधनों के बावजूद मरीजों को रेफर किया जा रहा है। इन अव्यवस्थाओं को लेकर बुंदेलखंड विकास सेना ने आक्रोश जताया और आंदोलन के लिए चेतावनी भी दी। रविवार को बुन्देलखंड विकास सेना की एक आवश्यक बैठक स्थानीय कंपनी बाग में संगठन जिला कमांडेंट सुधेश नायक की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस दौरान मेडिकल कॉलेज के जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली के चलते ध्वस्त होती स्वास्थ्य सेवाओं तथा चिकित्सकों व अन्य स्टाफ की लापरवाही पर गहरी चिंता और रोष व्यक्त किया गया। जिला कमांडेंट ने कहा कि मेडिकल कालेज में दागी अधिकारियों को तैनाती दी गयी। बर्खास्त अफसरों को मेडिकल कालेज ललितपुर में तैनात किया जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.