ललितपुर, अगस्त 22 -- Lalitpur News: ललितपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभारी मंत्री दानिश आजाद अंसारी की बैठक के दौरान मेडिकल कालेज के चिकित्सकों की बिना बताए गैरहाजिरी और विद्युत विभाग की समस्याएं छायी रहीं। उन्होंने मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य से कड़ी नाराजगी जताते हुए चिकित्सकों की शत प्रतिशत उपस्थित और बायोमैट्रिक हाजिरी के निर्देश दिए। बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री ने कहा कि मेडिकल कालेज में चिकित्सकों व स्टाफ के अनियमित तरीके से हाजिरी भरने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। यह बेहद गंभीर विषय है। इसको रोकने के लिए प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज शत प्रतिशत बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम लागू कराएं और सीसीटीवी की मदद से भी इसकी निगरानी करें। चिकित्सकों की रोस्टरवाइज ड्यूटी लगायी जाए और प्रशासनिक अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि समय-समय पर मेडिकल कालेज का औ...