Lalitpur News: मूर्तियों की अगवानी को उमड़े श्रद्धालु, निकाली कलश यात्रा
ललितपुर, अगस्त 20 -- Lalitpur News: ललितपुर। जाखलौन कस्बे में बृहस्पतिवार को शिव परिवार की मूर्तियों का कस्बावासियों ने पलक पांवड़े बिछाकर अभिनंदन किया और मंगल कलश के साथ मूर्तियों की पूजा करके भव्य शोभा यात्रा निकाली। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। कस्बे के अति प्राचीन दक्षिणमुखी हनुमान जी मंदिर में स्थापित होने वाली मूर्तियों की शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। बड़ी संख्या में माताएं, बहने सिर पर कलश रखकर चल रही थीं। शोभा यात्रा इंद्र अखाड़ा मंदिर से प्रारंभ होकर साहू समाज रामराजा मंदिर पहुंची। यहां सुनील शास्त्री ने मंत्रोच्चार और पूजन कर आरती उतारी और दक्षिण मुखी प्राचीन श्री श्री 1008 हनुमान जी मंदिर जाकर मूर्तियों को रखा गया। मुख्य अनुष्ठान 23 अगस्त को होगा। इस दिन मंदिर में इन मूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.