ललितपुर, अगस्त 30 -- Lalitpur News: मारपीट कर धमकी देने का आरोप ललितपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत चक महरौनी में किसी बात को लेकर ग्रामीणों के बीच हुए विवाद के दौरान एक पक्ष के चार लोगों ने मिलकर विपक्षी को दबोच कर उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। घटना की संबंध में पीड़ित विनोद पुत्र दयाराम यादव की शिकायत पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हत्यारोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई

युवक का अपहरण और हत्या ललितपुर। करीब ढाई माह पूर्व युवक का अपहरण करके घर के अंदर उसकी हत्या करने वाले गैंग लीडर सम्यक राज नायक उर्फ़ रही जैन पुत्र राजीव कुमार सहित तीन आरोपियों के खिलाफ सदर कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की। पुलिस ने तीनों आरोपियों को राजकुमार उर्फ़ छन्नू पुत्र दिनेश निवासी सिविल लाइन ...