ललितपुर, अक्टूबर 19 -- Lalitpur News: ललितपुर। शारदीय नवरात्रि का पर्व पूरे चरम पर है। देवालयों, पांडालों, घरों में देवी भक्ति जोरों पर चल रही है। बड़े मनोयोग के साथ भक्तगण माता रानी को प्रसन्न करने के लिए विभिन्न अनुष्ठानों में जुटे हैं। गांव, शहर, गली, मुहल्लों में मां के जयकारे और शंख, घण्टा और घड़ियाल की आवाज सुनाई देती रही। हवन की खुशबू से वातावरण सुगंधित होता रहा। शारदीय नवरात्रि के प्रत्येक दिन भक्तगणों ने मां भवानी का विधि विधान के साथ पूजन अर्चन किया। नवमी के दिन मां के भक्तों में बहुत ही उल्लास व उमंग दिखाई दिया। पौ फटने के साथ ही महिलाएं, पुरुष, बच्चे हाथ में पूजा की थाली लेकर मंदिरों को जाते नजर आए। यह भी पढ़ें- Lalitpur News: पूजने के बाद विसर्जित किये जवारे, भंडारे में चखा प्रसाद माता को बड़ी श्रद्घा के साथ चुनरी चढ़ाने के उपरां...