ललितपुर, नवम्बर 6 -- Lalitpur News: ललितपुर, संवाददाता। जनपद स्थित ललितपुर सदर विधानसभा क्षेत्र में तीन और महरौनी विधानसभा में छह मतदेय स्थल बढ़ गए हैं। अब दोनों विधानसभा में पोलिंग बूथों की संख्या 1156 से बढ़कर 1165 हो गयी। आयोग के इस निर्णय से मतदाताओं को अब वोट डालने में आसानी होगी। जनपद स्थित कई पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की संख्या बहुत अधिक थी। जिसकी वजह से वोटिंग के दौरान मतदातओं की भीड़ अधिक रहती थी और उनके साथ-साथ पोलिंग पार्टियों को समस्याएं उठानी पड़ती थी। इसको ध्यान में रखते हुए मतदेय स्थलों के संभाजन, परिवर्तन और संविलियन के प्रस्तावों को भारत निर्वाचन आयोग को भेजा गया था। यह भी पढ़ें- Auraiya News: औरैया में जिले में 48 मतदेय स्थल घटे, अब 1252 बूथों पर होगा मतदान जिसको आयोग ने स्वीकृति प्रदान कर दी। जिसके बाद 226 ललितपुर सदर विस मे...