ललितपुर, जुलाई 24 -- Lalitpur News: ललितपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम बिरारी में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों के बीच उत्पन्न विवाद के दौरान दोनों ही पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। घटना में घायल आधा दर्जन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले को लेकर दोनों ही पक्षों ने सदर कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र दिया। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बिरारी निवासी हरिराम कुशवाहा का विवाद गांव में ही रहने वाले धरमलाल पुत्र गन्नू से हो गया।

जमीनी विवाद का कारण खेत की मेड़ को लेकर दोनों के बीच कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गयी। जब दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडे चले। घटना की जानकारी होने पर सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों ही पक्षों के घायल आधा दर्जन लोगों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मेडिकल कॉलेज में भर्ती घाय...