Lalitpur News: भारौनी के ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग के गेट पर डाला डेरा
ललितपुर, अक्टूबर 17 -- Lalitpur News: ललितपुर। कचनौंदा बांध में पानी भरा जाने लगा लेकिन अभी तक तमाम किसानों को उनकी जमीन, भवन, पेड़ पौधों आदि का मुआवजा नहीं दिया गया। जिम्मेदारों की इस अनदेखी के खिलाफ भारौनी ग्राम के प्रभावित ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं होती, उनका आंदोलन जारी रहेगा। सिविल लाइन स्थित सिंचाई निर्माण खंड कार्यालय के मुख्य गेट के पास अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे ग्रामीणों ने बताया कि कचनौंदा बांध से प्रभावित और विस्थापित किसानों व उनके परिजनों को नियमानुसार पुनर्वास का दिया जाए। उनकी आजीविका के लिए भी इंतजाम किए जाने जरूरी हैं। किसानों ने कहा कि बांध परियोजना से प्रभावित किसानों की भूमि पर स्थित कुआं, मकान, पेड़ पौधे, सिंचाई के अन्य साधनों के मुआवजे का भुग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.