ललितपुर, अक्टूबर 24 -- Lalitpur News: ललितपुर। सामाजसेवा और चिकित्सा क्षेत्र में 18 वर्षों के विशिष्ट और उत्कृष्ट योगदान के लिए शहर के प्रतिष्ठित फिजियोथेरेपिस्ट एवं नगर पालिका के मनोनीत पार्षद डॉ. तेजस्व श्रीवास्तव को राष्ट्रीय स्तर के ''भारत प्रेरणा रत्न अवॉर्ड'' से देश की राजधानी दिल्ली में नवाजा गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें प्रेस्टीजियस पीस अवार्ड काउंसिल की ओर से देश की राजधानी दिल्ली के पांच सितारा होटल में 24 अक्टूबर को आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 100 से अधिक चुने हुए व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। फिजियोथेरेपी चिकित्सा में डॉ. तेजस्व श्रीवास्तव के 18 वर्षों के सेवा रिकॉर्ड को सत्यापित करने के बाद काउंसिल ने उन्...