Lalitpur News: बारिश से सड़कों पर उतराई गंदगी, जगह-जगह दलदल
ललितपुर, अगस्त 10 -- Lalitpur News: ललितपुर। जनपद में जोरदार बारिश ने लोगों को राहत को पहुंचाई लेकिन जिम्मेदारों के नाकारेपन को भी उजागर कर दिया। जलभराव के बीच सड़कों पर जगह-जगह गंदगी उतराती रही और इसी गंदे पानी के बीच से होकर श्रद्धालुओं को मंदिर जाना पड़ा। इसके अलावा तमाम स्थानों पर कच्चे रास्ते दलदल बन गए। बीती देर रात्रि झमाझम बारिश ने नगर पालिका परिषद की सफाई व्यवस्था की हकीकत उजागर कर दी। नझाई बाजार, आजादपुरा, राजपूत कालोनी, तालाबपुरा, नई बस्ती, गांधी नगर आदि इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया। नालियों की गंदगी सड़क पर उतराती रही। यही गंदा पानी घरों और दुकानों के भीतर घुस गया। भोर पहर बारिश बंद होने के बाद यह पानी धीरे-धीरे नीचे उतरा। जिसके बाद लोगों ने घरों में भरे गंदे पानी को किसी तरह साफ किया। दुकानों की साफ सफाई में दुकानदार दिनभर ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.