ललितपुर, सितम्बर 8 -- Lalitpur News: बानपुर। बीते कई दिनों की बारिश से पुल, पुलिया और सड़कें बदहाल हो गयी हैं। जगह-जगह अनगिनत छोटे बड़े गड्ढे हो चुके हैं। तारकोल ने गिट्टियों का साथ छोड़ दिया है। जिसकी वजह से वाहन चलाना बहुत मुश्किल हो गया है। दुर्घटनाओं में घायल होकर लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। ललितपुर से बानपुर होकर टीकमगढ़ जाने वाले मार्ग स्थित जामनी नदी के बाणाघाट पर एक पुल बना हुआ है। इससे प्रतिदिन हजारों वाहन और राहगीर आवागमन करते हैं। बीते दिनों हुई जोरदार बारिश के दौरान इस पुल की घटिया गुणवत्ता सामने आ गयी।

सड़क की समस्या इस पुल पर बड़ा गड्ढा हो गया। उसकी सरिया बाहर निकल आई। यह गड्डा लोगों को दुर्घटना का न्यौता दे रहा है। पुल के दोनों तरफ गड्ढे होने से लोगों को आने-जाने में लोगों को काफी परेशानी हो रही है। दिन में तो फिर भी लोग बचकर नि...