ललितपुर, जुलाई 24 -- Lalitpur News: ललितपुर। जाखलौन कस्बे में बारिश का मौसम प्रारंभ होते ही बिजली आपूर्ति का संकट गहराने लगा है। एक याफिर दो घंटे से अधिक बिजली नहीं आ रही है। इसके चलते आटा चक्की सहित विभिन्न छोटे रोजगार करने वालों के लिए आफत आ गयी है। उनमें आक्रोश व्याप्त हो रहा है।

बिजली की आंख मिचौली कस्बे में बारिश की शुरुआत होते ही बिजली की आंख मिचौली प्रारंभ हो गई। अनियमित व अघोषित विद्युत कटौती से घरेलू उपभोक्ता परेशान हैं। उन्हें मच्छरों के साथ अंधेरे में जीव, जंतुओं, सांप, बिच्छुओं के काटने का भय सताने लगा है। बिलों में पानी भरने से उनका विचरण भी शुरू हो गया है। जंगल और पहाड़ से गांव सटे होने के कारण आबादी में इनकी गतिविधियां बढ़ गई हैं।

आटा चक्की और पावर कनेक्शन धारकों की परेशानी इस अघोषित कटौती से आटा चक्की और पावर कनेक्शन वाले ...