ललितपुर, अक्टूबर 19 -- Lalitpur News: कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर कार का साइड मिरर बाइक से छूने पर दबंगों ने कार सवारों से जमकर गाली-गलौज की। काफी दूर तक उनका पीछा कर पकड़ लिया। गाड़ी की चाबी निकालने के बाद मारपीट कर मोबाइल लूट लिया। पुलिस ने एफआईआर के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। रायबरेली के ऊंचाहार क्षेत्र के पूरे भद्दी गांव निवासी उत्तम पाठक चचेरे भाई शिवम के साथ रविवार देर शाम कार से रिश्तेदारी में बांदा जा रहे थे। नौबस्ता बाईपास से हाईवे की ओर बढ़ते समय सर्विस रोड पर खड़ी बाइक के हैंडल से उनकी कार का साइड मिरर छू गया। इस बात पर वहां मौजूद दो युवक गाली-गलौज करने लगे और भागने पर पश्चिमी बाईपास तक कार का पीछा किया। युवकों ने गाड़ी के आगे बाइक लगाकर रोक लिया और उत्तर व शिवम को जमकर पीटा। उनका मोबाइ लूटने के बाद धमकी दी। तहरीर...