ललितपुर, अक्टूबर 31 -- Lalitpur News: ललितपुर। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम ने शुक्रवार को जनपद में ताबड़तोड़ अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों से बर्फी, मावा, कुकिंग आयल और काफी के नमूने भरकर प्रयोगशाला भेजे गए। साथ ही दुकान पर साफ सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। खाद्य पदार्थों में मिलावट को लेकर आप का अपना हिन्दुस्तान 'मिलावट से जंग' अभियान चला रहा है। इस दौरान खाद्य पदार्थों में हानिकारक पदार्थों की मिलावट, घटतौली आदि को लेकर खबरें प्रकाशित की गयीं। जिसके बाद आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को छापेमारी अभियान चलाया। सहायक आयुक्त खाद्य सेकेंड विनोद कुमार शर्मा, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी कलामुद्दीन, खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसएस निरंजन सहित विभाग के विभिन्न ...