ललितपुर, सितम्बर 22 -- Lalitpur News: ललितपुर। बुन्देलखण्ड की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान जलविहार पर्व पर देवालयों से विमान जी के निकलते ही कुछ देर झमाझम बारिश हुई और स्वयं इंद्रदेव ने श्रीजी का जलाभिषेक किया। यह शोभायात्रा दिव्य, भव्य, अद्भुत और आलौकिक रही। विभिन्न मंदिरों के विमान जी में विराजित श्रीजी सुम्मेरा तालाब पहुंचे। यहां उनके जलविहार करते ही शंख, घंटा, घड़ियाल की गूंज से वातावरण गुंजायमान हो उठा। मंगलवार को बुंदेलखंड के लोकपर्व डोल ग्यारस पर जलविहार महोत्सव का शुभारंभ चौबयाना स्थित श्री रघुनाथ जी बड़ा मंदिर से हुआ। यहां से भव्य विमान जी में विराजित श्रीजी चौबयाना, रावरपुरा, महावीरपुरा, घंटाघर, सावरकर चौक, तालाबपुरा होते हुए सुम्मेरा तालाब पर पहुंचे। रास्ते में विभिन्न देवलायों के विमान जी शोभायात्रा में जुड़ते चले गए। इसमें विमान ...