Lalitpur News: बच्चे को गोद में संभाल ड्यूटी पर डटी रहीं लक्ष्मी
ललितपुर, अक्टूबर 23 -- Lalitpur News: ललितपुर। आम तौर पर चुनावी ड्यूटी से हर कोई बचना चाहता है। किसी न किसी बहाने से वह ड्यूटी कटवाने की जुगत लगाता है। इससे इतर कोतवाली सदर में तैनात महिला आरक्षी लक्ष्मी ने अपने पांच माह के बच्चे को गोद में संभाला और चुनावी ड्यूटी में सौंपी गई जिम्मेदारी को बखूबी निभाया भी। कोतवाली सदर में तैनात महिला आरक्षी लक्ष्मी ने पांच माह पहले एक पुत्र को जन्म दिया था। कुछ ही दिनों पहले वह अवकाश से अपनी ड्यूटी पर लौटी हैं। कोतवाली सदर में काम संभालने के बाद ही सदर तहसील में उनकी चुनावी ड्यूटी लगा दी गयी। पांच माह का बच्चा होने के कारण तमाम समस्याओं के बावजूद उन्होंने ड्यूटी करने का निर्णय लिया और बच्चे का वाकर आदि लेकर वह सदर तहसील पहुंची। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय: मतदान केंद्रों पर सुरक्षा में मुस्तैद र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.