ललितपुर, जुलाई 28 -- Lalitpur News: ललितपुर। थाना जाखलौन क्षेत्र अन्तर्गत कस्बा में रहने वाली प्रेमिका के घर आए देवगढ़ निवासी प्रेमी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रेमिका अपने प्रेमी को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंची और उसको वहां छोड़ भाग गई। डाक्टरी परीक्षण के दौरान चिकित्सकों ने ग्रामीण को मृत घोषित किया गया। थाना जाखलौन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवगढ़ निवासी 32 वर्षीय साजिद पुत्र स्वर्गीय मुबीना खान मजदूरी का काम करता था। साजिद का जाखलौन गांव की एक महिला के साथ प्रेम प्रसंग था। सोमवार की शाम वह बाइक पर सवार होकर देवगढ़ से जाखलौन अपनी प्रेमिका के घर आया हुआ था। यहां उसकी हालत बिगड़ गयी। प्रेमिका ने ग्रामीण को बेहोशी की अवस्था में मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए देर रात भर्ती कराया और किसी को कुछ बताए बिना वहां से चली गयी। डॉक्टर ने परीक्षण के ...