Lalitpur News: प्रशिक्षु अफसरों ने देखी जिले की धरोहर
ललितपुर, सितम्बर 23 -- Lalitpur News: ललितपुर। बुधवार को प्रशिक्षु पीसीएस अधिकारियों की टीम ने जनपद में पुरातात्विक धरोहरों की सिरमौर स्थल देवगढ़ को देखा और उसकी बारीक कला से बहुत प्रभावित हुए। आस्था के केंद्र देवगढ़ के गुप्तकालीन मंदिर के तीनों फलक पर श्रेष्ठ कलात्मक प्रतिमाएं स्थापित हैं। एक फलक पर रथिका बिम्ब में नर नारायण, दूसरे फलक पर गजेन्द्र मोक्ष और तीसरे फलक पर शेषशायी विष्णु की प्रतिमा देख टीम के सदस्य आश्चर्यचकित रह गए। इसके बाद प्रशिक्षु अधिकारी पहाड़ी पर स्थित 41 जैन मंदिरों, हजारों की तादाद में जैन प्रतिमाओं के अतिरिक्त मानस्तम्भों को देखा और उनके बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके बाद उनका नैसर्गिक धरोहर स्थल बन्दरगुढ़ा आगमन हुआ। यहां पर्यटन मित्र फिरोज इकबाल ने टीम के सभी सदस्यों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। फिर टीम को जनपद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.