ललितपुर, अक्टूबर 24 -- Lalitpur News: ललितपुर। ​जिलाधिकारी सत्य प्रकाश के नेतृत्व में चौबीस अक्तूबर तक जनपद के कुल 1,28,788 किसानों के खातों में 60,31,78,128 रुपये भेजे गए। इस धनराशि से किसानों को रबी फसल बोने में बहुत आसनी होगी। उसको साहूकारों केआगे हाथ नहीं फैलाना होगा। इस संबंध में जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने बताया कि जिला प्रशासन किसानों के उत्थान, उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण और उन्हें आर्थिक रूप से संबल प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। शासन की मंशा के अनुरूप जनपद के समस्त किसानों को समयबद्ध तरीके से सहायता राशि का वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि आपदा प्रभावित किसानों को समय पर मुआवजा दिलाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने जनपद की सभी तहसीलों में त्वरित और व्यापक सर्वे कराया। इस दौरान प्रभावित किसानों के आवश्य...