ललितपुर, अगस्त 23 -- Lalitpur News: ललितपुर। कल्याण सिंह सभागार में रसोइया सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर उनको मुख्यमंत्री का संबोधन सुनाया गया और कई रसोईयों को प्रतीकात्मक चेक भी बांटे गए। इस मौके पर राज्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सभी का बराबर ख्याल रख रही है। इसके बाद मुख्य अतिथि श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने कहा कि आज हमारे मुख्यमंत्री ने रसोइयों का मानदेय दो हजार से बढ़ाकर तीन हजार रुपये कर दिया है। साथ ही एक हजार रुपये रसोइयों को परिधान के लिये दिये गये। उनका पांच लाख रुपये तक का कैशलेस चिकित्सा कार्ड भी बनाया गया है, जिससे वह भी अपने पांच लाख रूपये तक का इलाज करा सकती हैं। यह भी पढ़ें- रसोइयों को मिली सौगात, मानदेय बढ़ा, पांच लाख तक का होगा मुफ्त इलाज नगर पालिका अध्यक्ष सोनाली जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री ...