ललितपुर, जुलाई 17 -- Lalitpur News: ललितपुर। संभावित एल नीनो के प्रभाव की वजह से कम बारिश ने प्रशासनिक अफसरों को आगामी वर्षभर के पेयजल की व्यवस्था के लिए चिंता में डाल दिया है। जल निगम अफसरों ने पाइप पेयजल योजनाओं के लिए एक वर्ष में जरूरत के पानी की जानकारी जिलाधिकारी को दी और उन्होंने सिंचाई विभाग अफसरों को बांधों में पानी सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। जनपद के शहरी और ग्रामीण इलाकों के लोगों की प्यास बुझाने के लिए पिछले कुछ वर्षों में कई पाइप पेयजल योजनाओं को मूर्त रूप दिया जा रहा है। अमृत योजना के तहत शहर और हर घर जल हर घर नल के अन्तर्गत ग्रामीण इलाकों में लाखों लोगों की प्यास बुझाई जा रही है। इन पाइप पेयजल योजनाओं के लिए कच्चा पानी जनपद के विभिन्न बांधों से ही लिया जा रहा है। इटैकवेल के माध्यम से कच्चा पानी ट्रीटमेंट प्लांट पहुंचता है।...