ललितपुर, अक्टूबर 13 -- Lalitpur News: ललितपुर। थाना बार क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पारोन में रहने एक ग्रामीण की बीमारी के चलते मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। ग्राम पारोन निवासी 45 बाबू कुशवाहा पुत्र अर्जुन निवासी पिछले करीब तीन माह से पेट की बीमारी से पीड़ित था। जिसका इलाज जनपद के साथ झांसी व समीपवर्ती मध्य प्रदेश के भोपाल, सागर में चल रहा था। मंगलवार दोपहर करीब 12.00 बजे घर में उसकी तबीयत बिगड़ी। जिसके बाद परिजन तत्काल 108 एंबुलेंस से उसे इलाज के लिए लेकर ललितपुर मेडिकल कॉलेज लाए। यहां कुछ देर चले इलाज के बाद उसकी मौत हो गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...