ललितपुर, जुलाई 13 -- Lalitpur News: तालबेहट। हत्या के बहुचर्चित मामले के वादी को अज्ञात व्यक्ति फोन करके जान से मारने और हाथ-पैर तोड़ने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने थाना तालबेहट में प्रार्थना पत्र देकर आरोपित के विरुद्ध कार्रवाई के लिए मांग की। ग्राम म्यांव निवासी केशविन्द्र सिंह ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके भाई राघवेन्द्र सिंह की हत्या के मामले में उसने मुकदमा दर्ज कराया था। इस प्रकरण में सभी आरोपियों को न्यायालय से आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है और वे वर्तमान में इटावा जेल में निरुद्ध हैं। पीड़ित का आरोप है कि 11 जुलाई 2026 को शाम के समय मोबाइल पर फोन करके उनको हाथ-पैर तोड़ने की धमकी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...