ललितपुर, अगस्त 30 -- Lalitpur News: ललितपुर। जखौरा थानान्तर्गत ग्राम राजपुर कोटरा निवासी 30 वर्षीय शिशुपाल और उसकी पत्नी 25 वर्षीय छाया की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद दादा व दादी के बूढ़े कंधों पर मासूम अर्पिता तथा अरमान के लालन पालन की जिम्मेदारी आ गयी है। घर के हर कोने में अपने मां, बाप को खोजते इन दोनों बच्चों का चेहरा देख परिजनों के आंसू थम नहीं रहे हैं। झांसी स्थित घिसौली में अपनी पत्नी 25 वर्षीय छाया को राखी बंधवाकर अपने घर ग्राम राजपुर कोटरा लौट रहे 30 वर्षीय शिशुपाल पुत्र प्रकाश की बाइक को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी थी। जिसके बाद एक पहिया सड़क के गड्ढे में अचानक गिरने से बाइक पलट गयी थी। इस हादसे में पति और पत्नी के साथ उनके दो बच्चे तीन वर्षीय अर्पिता और पांच वर्षीय अरमान भी घायल हो गए थे। चारों को सीएचसी तालबेहट से मेडिकल कालेज ...