ललितपुर, अक्टूबर 19 -- Lalitpur News: बानपुर। कस्बा स्थित मुख्य बाजार में पिछले कई दिनों से लीकेज के कारण बर्बाद हो रहे शुद्ध पेयजल से संबंधित समस्या का समाधान किया गया। कार्यदायी संस्था के लोगों ने सड़क को खोदने के बाद पाइप लाइन के लीकेज को सुधारा और फिर अफसरों को इसकी जानकारी भी दी। जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल - हर घर जल से कस्बा में रहने वाले लोगों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति को पाइप पेयजल योजना बनाई गई। कच्चे पानी को शुद्ध करने के लिए ट्रीटमेंट प्लांट, पानी की टंकियां सहित राइजिंग लेन और वितरण के लिए पाइप लाइन बिछाई गई। इसके बाद लोगों को कनेक्शन भी दिए गए। बानपुर कस्बा स्थित मुख्य बाजार में पिछले कई दिनों से पाइप लाइन लीकेज हो गयी थी। तेज प्रेशर के साथ पानी सड़क पर बह रहा था। कीचड़ से लोग परेशान हो रहे थे। इस संबंध में आप के अपने हिन्दुस्तान...