Lalitpur News: पांच दिनों से हो रही बारिश से लहलहाए खेत, बांधों की बंधी उम्मीद
ललितपुर, जुलाई 21 -- Lalitpur News: ललितपुर। जून माह में मासिक औसत से भी कम बारिश के बाद जुलाई में इंद्रदेव अपनी कृपा बनाए हुए हैं। इस महीने में रुक-रुककर ही सही लेकिन आसमानी पानी धरती पर गिर रहा है। जिसकी वजह से मौसम में नमी महसूस की जाने लगी। साथ ही फसलों की सिंचाई को लेकर किसानों की चिन्ता दूर हो चुकी है। इस बार मानसून के कमजोर रहने की हिदायत पहले ही दी जा रही है। शुरुआती समय में हुआ भी कुछ ऐसा ही। जून माह में जनपद के आसमान पर बादल बहुत कम दिखाई दे रहे थे। जिसकी वजह से 15 से 30 जून के बीच 42.80 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी थी। इस बारिश के बाद किसानों ने फटाफट अपने-अपने खेतों में बुआई तो कर दी थी लेकिन, इससे बांधों की प्यास नहीं बुझ सकी थी। जुलाई माह ने बांधों के साथ-साथ किसानों को भी निराश नहीं किया। एक जुलाई को 27.60 मिलीमीटर बारिश दर्ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.