ललितपुर, अक्टूबर 8 -- Lalitpur News: ललितपुर। तालाबपुरा स्थित श्रीलक्ष्मीनृसिंह मंदिर के मैदान में आयोजित होने वाली रामलीला का इतिहास छह दशक पुराना है। तत्समय मास्टर सुंदरलाल वर्मा की अगुवाई में मुहल्ले की बच्चों की नाट्य प्रस्तुति देख शुरू हुई रामलीला का सफर अभी भी जारी है। बदलते समय के साथ इसके स्वरूप में बदलाव तो हुए लेकिन केंद्र में भगवान श्रीराम के प्रति आस्था बनी रही। धार्मिक आयोजनों से जुड़े रहने वाले समाजसेवी एवं नृसिंह रामलीला समिति अध्यक्ष राजीव बबेले सप्पू ने बताया कि 1965 में मास्टर सुंदरलाल वर्मा मुहल्ले के बच्चों को एकत्रित करके नाट्य प्रस्तुति किया करते थे। इसे देखने के बाद लोगों ने उनके समक्ष रामलीला के आयोजन का प्रस्ताव रखा। यह भी पढ़ें- Lalitpur News: बानपुर में आज होगी रामलीला, तैयारियां पूर्णं इसके बाद ड्रम, लकड़ी, साड़िय...