ललितपुर, सितम्बर 6 -- Lalitpur News: ललितपुर। रक्षाबंधन के पर्व पर भाई को राखी बांधने मायके गई पत्नी के घर वापस नही लौटने के कारण पति ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा रहा। थाना जखौरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम थनवारा निवासी 35 वर्षीय रामेश्वर पुत्र मोतीलाल की पत्नी फूल कुंवर रक्षाबंधन पर्व पर अपने मायके ग्राम बसतगुवां गई थी। जन्माष्टमी के बाद शनिवार को उसका पति उसे लेने के लिए ग्राम बसतगुवां पहुंचा। लेकिन, पत्नी ने शराब की लत और झगड़े के कारण घर लौटने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों के बीच काफी देर तक सहासुनी भी हुई। वाद विवाद के उपरांत रामेश्वर शनिवार देर रात्रि आठ बजे अपने घर लौटा और कमरे में चला गया। इसके बाद रात्रि...