ललितपुर, अगस्त 5 -- Lalitpur News: ललितपुर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल महान समाजवादी चिंतक एवं छोटे लोहिया के नाम से विख्यात पंडित जनेश्वर मिश्र की जयंती बुधवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में श्रद्धा, सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित जनेश्वर मिश्र के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंडित जनेश्वर मिश्र जन-जन के नेता थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन गरीबों, शोषितों, वंचितों और किसानों की आवाज बुलंद करने तथा उन्हें न्याय दिलाने के लिए समर्पित किया। यह भी पढ़ें- जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन उनके विचार और सिद्धांत आज भी समाजवादी आंदोलन के लिए प्र...