Lalitpur News: नियमों के उल्लंघन पर वाहनों के चालान
ललितपुर, जुलाई 9 -- Lalitpur News: दिदौनिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना मदनपुर पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पैदल गश्त के साथ वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस मौके पर कई दुपहिया और चार पहिया वाहन को रोककर उनके प्रपत्र जांचे गए और कमियां मिलने पर कार्रवाई भी की गयी। थाना प्रभारी राजपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने थाना क्षेत्र की प्रमुख सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया। संदिग्ध परिस्थितियों में मिले दुपहिया और चार पहिया वाहनों को रोककर उनकी सघन जांच की गई। पुलिस ने दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर वाहन चलाने तथा चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने की हिदायत दी। कई वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई भी की गयी। यातायात नियमों के पालन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.