ललितपुर, अगस्त 31 -- Lalitpur News: ललितपुर। सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान ने राजकीय बाल गृह बालक दैलवारा और राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर नेहरू नगर का विभिन्न अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। यहां उन्होंने बच्चों के साथ बातचीत करते हुए भोजन व अन्य सुविधाओं की गुणवत्ता जांची। फिर बच्चों को नियमित योगाभ्यास व समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए कहा। निरीक्षण के दौरान दोनो संस्थाओं में बच्चों को दी जाने वाली चिकित्सा, शिक्षा, खानपान, खेल, व्यायाम आदि सुविधाओं के बारे में जिम्मेदारों से विस्तृत जानकारी ली गई। उनके कक्षों सहित रसोई व शौचालय आदि को बारीकी से देखा गया। इसके साथ ही संस्थाओं की पंजिकाओं व पत्रावलियों का अधिकारियों की टीम ने जायजा लिया। यह भी पढ़ें- Chapra News: बाल पर्यवेक्षण गृह का डीएम-एसपी ने किया संयुक्त निर...