ललितपुर, अक्टूबर 3 -- Lalitpur News: ललितपुर। अमृत टू योजना के तहत वार्ड नंबर 17 सिविल लाइन द्वितीय में नयी पाइप लाइन बिछाते समय लापरवाह ठेकेदार पुराने पाइप तोड़ दिए, जिस कारण लोगों के घरों में दो दिन से गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। परेशान मुहल्लावासी बोतल में गंदा पानी लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और अफसरों को समस्या से अवगत कराया। डीएम ने तत्काल सुधार के निर्देश दिए। पार्षद कुंदल पाल के साथ सदर तहसील प्रांगण पहुंचे मुहल्ले के लोगों ने बताया कि दो दिन पहले जल निगम ने नयी पाइप लाइन बिछवाई। अनियोजित ढंग से काम कराने के कारण पुरानी पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गयी। जिस कारण गंदे कीचड़युक्त पानी की आपूर्ति उनके घरों में हो रही है। इस पानी का वह लोग उपयोग नहीं कर सकते हैं। इस पर जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने तत्काल जल निगम अफसरों को बुलाकर समस्या के त्वरि...