Lalitpur News: धारदार ब्लेड से किया हमला, रिपोर्ट दर्ज
ललितपुर, अगस्त 21 -- Lalitpur News: धारदार ब्लेड से किया हमला, रिपोर्ट दर्जतालवेहट। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत कस्बा नगर में मारपीट करके जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। कांशीराम कालोनी निवासी राघवेन्द्र पुत्र रामदयाल ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि 21 अगस्त को वह अपने घर के दरवाजे के बाहर बैठा था। तभी विपक्षी कल्लू उर्फ छोटू निवासी मुहल्ला कुंजरयाना पेट्रोल पम्प कस्बा नशे में आया और बिना वजह मां बहनों की बुरी बुरी गालियां देने लगा। विरोध पर आरोपित ने उसके साथ लात घूंसों से मारपीट की और धारदार ब्लेड से वार कर दिया, जिससे कान के पीछे कट गया। बाद में आरोपित जान से मारने मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.