ललितपुर, नवम्बर 6 -- Lalitpur News: बानपुर। धनतेरस के पावन पर्व पर कस्बा के बाजार में खूब रौनक देखने को मिली। सुबह से ही बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। बर्तनों की दुकानों पर सबसे ज्यादा खरीददार दिखाई दिए। स्टील, पीतल, तांबे के बर्तन, कुकर, थाली, गिलास और पूजा के बर्तनों की जमकर खरीदारी हुई। दुकानदारों के अनुसार इस बार पिछले साल की तुलना में अच्छी बिक्री हो रही है। बाजार में सोने-चांदी, कपड़े, मिठाई, इलेक्ट्रॉनिक सामान और सजावट के सामान की दुकानों व मिट्टी के दीपक की दुकानों पर भी ग्राहकों की चहल-पहल बनी रही। पशुपालकों ने जानवरों के गले में बांधने के लिए घंटी, कपास की डोरियों व मुडघरे खरीदे। शाम तक बाजार गुलजार रहा। लोगों ने शुभ मुहूर्त में खरीदारी कर धनतेरस का पर्व मनाया। बाजार में भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था ...