Lalitpur News: डीजल व नगदी पर किया हाथसाफ, घटना सीसीटीवी में कैद
ललितपुर, अक्टूबर 11 -- Lalitpur News: ललितपुर। झांसी बाईपास स्थित गैराज पर मरम्मत के लिए खड़े ट्रक को बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने अपना निशाना बताया। बदमाश ट्रक से डीजल और नकदी चोरी कर ले गए। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शहर के मोहल्ला आजादपुरा निवासी बलराम शर्मा ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि वह ट्रक संचालन का कार्य करते हैं। शनिवार रात्रि बाईपास स्थित उनके गैराज में एक ट्रक मरम्मत के लिए आया। जिस पर चालक रानू पुत्र हरदेव सिंह और परिचालक जहीर पुत्र नूर खां निवासीगण कस्बा जाखलौन मौजूद थे। रविवार सुबह करीब 4.50 बजे चार अज्ञात बदमाश यहां आये और ट्रक के डीजल टैंक का ढक्कन तोड़कर डीजल चोरी करने लगे। इसकी आहट होने पर चालक और परिचालक की आंख खुल गई। उन्होंने शातिर चोरों का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.