Lalitpur News: डरो नहीं, डटकर करो मुकाबला, पुलिस को दो सूचना
ललितपुर, सितम्बर 22 -- Lalitpur News: मड़ावरा। गिरार थाना क्षेत्र में नवागत थाना प्रभारी संजय कुमार दुबे की अगुवाई में मिशन शक्ति पुलिस टीम ने गांवों में पहुंचकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें महिलाओं व ग्रामीणों को महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक करते हुए पुलिस व शासन की विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में 112, स्वास्थ्य संबंधी सहायता के लिए 102 व 108, महिलाओं की सहायता के लिए 1090 व 181, बच्चों की सहायता के लिए 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 तथा साइबर अपराध की स्थिति में 1930 पर शिकायत की जा सकती है। किसी भी विपरीत परिस्थिति में डरो नहीं, डटकर मुकाबला करो और पुलिस को सूचना दो। कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने ग्रामीणों को साइबर अपराधों के प्रति सतर्क किया। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.