Lalitpur News: ट्रांसफार्मर के पास करंट से गाय की मौत
ललितपुर, अगस्त 14 -- Lalitpur News: ट्रांसफार्मर के पास करंट से गाय की मौत किसरदा। ट्रांसफार्मर के आस पास लगी जाली टूटी होने के कारण एक गाय करंट की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। टूटी जाली सुधारे नहीं जाने के कारण लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक ग्रामीण गाय चराने के लिए ले जा रहे थे। अचानक गाय ट्रांसफार्मर की ओर चली गयी। जाली टूटी होने के कारण गाय घास चरते हुए ट्रांसफार्मर के पास पहुंच गयी और उसको जोरदार विद्युत का झटका लगा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। इस घटना के बाद लोगों में विद्युत विभाग के खिलाफ आक्रोश व्याप्त हो गया। उनके मुताबिक यदि ट्रांसफार्मर की जाली ठीक होती तो उनकी गाय नहीं मरती। ग्रामीणों के कहा कि सभी ट्रांसफार्मरों की जाली विभाग दुरुस्त कराए, जिससे मवेशियों की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.