ललितपुर, सितम्बर 8 -- Lalitpur News: ललितपुर। बुंदेलखंड के लोकपर्व जलविहार की व्यवस्थाओं को दुरुस्त बनाने के लिए श्री रामलीला हनुमान जयंती महोत्सव समिति ने जिलाधिकारी सहित विभिन्न अफसरों को ज्ञापन सौंपे। जिसमें शोभायात्रा मार्गों के समतलीकरण व सुम्मेरा तालाब के घाटों की साफ सफाई तथा मरम्मरत के लिए मांग उठाई गई। श्री रामलीला हनुमान जयंती महोत्सव समिति के अध्यक्ष पंडित बृजेश चतुर्वेदी के नेतृत्व में सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने मंगलवार को जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी व नगर पालिका अध्यक्ष तथा ईओ नगर पालिका परिषद को ज्ञापन सौंपे। जिसमें बताया गया कि प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी जल विहार पर्व डोल ग्यारस धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। यह भी पढ़ें- Hamirpur News: तीजा महोत्सव : डीएम-एसपी ने व्यवस्थाएं इस संबंध में उक्त पर्व से पूर्व नगर...