ललितपुर, अगस्त 6 -- Lalitpur News: ललितपुर। दूसरों के लिए आकर्षक साड़ियां बनाने वाले फटेहाल कारीगरों की यदि तकदीर बदलनी है, तो जनपद में हथकरघा का कार्यालय खोलकर उनकी साड़ियों खरीदने के साथ बाजार उपलब्ध कराने के प्रयास किए जाएं। इससे उनकी आमदनी बढ़ेगी और उनके परिवार में खुशहाली आएगी। शहर स्थित वसुंधरा कालोनी चांदमारी के पास रहने वाले हैंडी क्राफ्ट राज्य पुरुस्कार से सम्मानित जन्मेज पंथ ने बताया कि काफी पहले हथकरघा का एक कार्यालय जनपद में हुआ करता था। जो काफी समय पहले बंद कर दिया गया था। इसको पुन: संचालित किया जाए। इस कार्यालय के माध्यम से जनपद के हथकरघा कारीगरों की साड़ियों को खरीदा जाए और उनके माल को बाजार उपलब्ध कराने में मदद की जाए। यह भी पढ़ें- तीन दिल्ली और चार कारीगर लखनऊ में होंगे सम्मानित एक अलग से बिक्री सेंटर भी खोला जाए। इससे स्थानी...