Lalitpur News: जगतजननी के शैलपुत्री स्वरूप को चढ़ाई चुनरी, कलश स्थापित कर बोये गए जवारे
ललितपुर, अक्टूबर 11 -- Lalitpur News: ललितपुर। नवरात्र के पहले दिन मंदिरों और पांडालों में विराजी जगतजननी के शैलपुत्री स्वरूप को अगाध श्रद्धा के साथ चुनरी चढ़ाकर उनका पूजन अर्चन किया गया। इसके साथ ही तमाम घरों में कलश स्थापित करके जवारे भी बोए गए। मंदिरों और घरों में घंटा, घड़ियाल, शंख की गंजू गूंजती रही, जिससे वातावरण में उमंग, उल्लास, उत्साह छाया रहा। नवरात्र पर्व को लेकर भक्तगणों ने कई दिन पहले ही तैयारियां कर ली थीं। शनिवार को माता रानी के पूजन के लिए मंदिरों, घरों व पांडालों को बेहद खूबसूरत ढंग से सजाया। फिर चुनरी, सुहाग की सामग्री, नारियल, फल, फूल, लौंग, बताशा आदि मिष्ठान खरीदा। रविवार सुबह से लेकर शाम तक पांडालों में मां की प्रतिमाओं को जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने स्थापित किया। विद्वान पुरोहितों ने जगदम्बे का पूजन कराया और भोग लगाक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.