ललितपुर, अक्टूबर 19 -- Lalitpur News: ललितपुर। श्री सिद्धपीठ चंडी मंदिर धाम पर अष्टमी की रात्रि मंगलवार को गरबा, डांडिया व विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सत्यप्रकाश ने सपत्नीक किया। तत्पश्चात् देवी माता के स्वरूपों की आरती उतारी गयी। गरबा और डांडिया के दौरान बालिकाओं और किशोरियों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। एक दूसरे के साथ सामंजस्य बनाते किशोरियों, बालिकाओं और युवतियों ने डांडिया खेला। इस दौरान चंडीपीठाधीश्वर चंद्रेश्वरगिरी जी महाराज ने कहा कि नवरात्र का पर्व सनातन धर्म की एकता का प्रतीक है। सभी लोग इस पर्व में नौ दिन एकता के साथ मां की आराधना करते हैं। श्री देवी भागवत महापुराण में मां की आराधना के महत्व की स्पष्ट व्याख्या की गयी है। यह भी पढ़ें- Lalitpur News: मां के गूंजे जयकारे, हवन की...