ललितपुर, अगस्त 7 -- Lalitpur News: मड़ावरा। कस्बे में शुक्रवार शाम एसडीएम मदनमोहन गुप्ता ने कृषि विभाग की टीम के साथ खाद दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इसकी सूचना मिलते ही विक्रेताओं ने धड़ाधड़ अपनी दुकानों के शटर गिरा दिए। मुख्य बाजार का दिन होने के बावजूद अधिकांश दुकानें बन्द मिलने पर एसडीएम ने नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान सिंघई किसान सेवा केंद्र खुला मिला। यहां एसडीएम ने खाद के स्टॉक, बिक्री रजिस्टर और अन्य अभिलेखों को जांचा। यहां पॉश मशीन खराब मिली, जिस पर उन्होंने संचालक को मशीन शीघ्र दुरुस्त कराने के निर्देश दिए ताकि किसानों को खाद वितरण में किसी प्रकार की परेशानी न हो और बिक्री का रिकॉर्ड नियमित रूप से दर्ज किया जा सके। यह भी पढ़ें- उर्वरक की 53 दुकानों पर छापेमारी, एक का लाइसेंस निलंबित इसके बाद एसडीएम ने बताया कि औचक निरीक्षण के द...