ललितपुर, अक्टूबर 17 -- Lalitpur News: ललितपुर। घायल गोवंशों की सेवा का नया आयाम बनाने वाले गो सेवा गोविंद सेवा संस्थान को अपना अभियान जारी रखने में अब पहले जैसी समस्याओं का सामना नहीं करना होगा। आकस्मिक पशु चिकित्सा वाहन मिलने से संस्थान के लोगों को घटनास्थल पर पहुंचने और घायल गोवंशों को अस्पताल तक लाने में आसानी रहेगी। इस अवसर पर महंत श्री रामलखन दास जी महाराज ने कहा कि गो सेवा भारतीय संस्कृति, करुणा और सेवाभाव का महत्वपूर्ण अंग है। घायल और असहाय गोवंश को समय पर उपचार उपलब्ध कराना पुण्य के साथ हमारा सामाजिक दायित्व भी है। बजाज समूह की ओर से पशु चिकित्सा वाहन उपलब्ध कराना सराहनीय पहल है। इससे गौवंश की सेवा और उपचार के कार्य आसानी से किए जा सकेंगे। ललितपुर पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड के सीईओ एएन सार ने कहा कि 'कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व ...