ललितपुर, अगस्त 20 -- Lalitpur News: मड़ावरा। तहसील क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह से हो रही बारिश से कई जगह जल भराव की समस्या उत्पन्न हो गयी। कुछ स्थानों पर तो घर के आस पास पानी जमा हो गया। जिस वजह से ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी हुई। वहीं एक ग्रामीण के घर की छत धराशायी हो गयी। ग्राम रखवारा में नाली के अभाव में देशपत अहिरवार के घर के चारों ओर पानी भर गया। ग्रामीण के मुताबिक पहले आस पास मकान नहीं थे, तो बारिश का पानी नहर में चला जाता था। लेकिन, अब मकान बनने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही। उन्होंने मुख्यमंत्री को भेजे एक पत्र के माध्यम से नाली निर्माण के लिए मांग की है। यह भी पढ़ें- Banda News: बारिश से रिहायशी मकान ढहा, मलबे में गृहस्थी बर्बाद इसके अलावा ग्राम रनगांव में तेज बारिश ने सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। नालियों का गंदा...