ललितपुर, जुलाई 9 -- Lalitpur News: ललितपुर। शहर में अन्ना गोवंश आक्रामक हो गए हैं। वह छोटे बच्चों पर हमला करने लगे हैं। बृहस्पतिवार को आजादपुरा तृतीय में एक बारह वर्षीय छात्र को गोवंश ने सींग से उठाकर पटक दिया। गनीमत यह रही कि छात्र को चोट नहीं लगी और वह उठकर अपने स्कूल चला गया। पास में लगे सीसीटीवी में यह घटना कैद हो गयी। जिसको लोगों ने वायरल कर दिया। हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। शहर की सड़कें और गलियां तबेले में तब्दील हो चुकी हैं। यहां बड़ी संख्या में गोवंश, भैंस आदि जानवर विचरण करते रहते हैं। तमाम बार यह सिर्फ आवागमन में ही बाधा नहीं बनते बल्कि इनकी गतिविधियों के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं। यह भी पढ़ें- Balrampur News: आवारा पशुओं को भेजवाये पशु आश्रय स्थल आक्रामक होकर यह हमला भी करते हैं। बृहस्पतिवार को सुबह आठ ब...