Lalitpur News: गैस सुधारते समय झुलसे ग्रामीण की मौत
ललितपुर, अगस्त 31 -- Lalitpur News: ललितपुर। थाना जखौरा क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम कोटरा में तकरीबन दस दिन पूर्व अपने ही घर में गैस सुधारते समय झुलसे ग्रामीण की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद परिजन मृतक का शव लेकर जिला मुख्यालय पहुंचे और पुलिस को सूचना देकर उसका पोस्टमार्टम कराया। ग्राम कोटरा निवासी 52 वर्षीय रघुराज पुत्र नोने राजा अपनी ही घर में गत 21 अगस्त को शाम पांच बजे खराब पड़े गैस चूल्हे के लीकेज को सुधारने का काम कर रहे था। मरम्मत के दौरान निकली गैस पूरे कमरे में फैल गई। जब उसने गैस चूल्हे को जलाने का प्रयास किया, तो इसी दौरान उसमें आग लग गई और वह गंभीर रूप से झुलस गए थे। इसके बाद परिजन उसे झुलसी हालत में तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट लेकर पहुंचे। यहां से उनको झांसी मेडिकल कॉलेज और वहां से ग्वालियर मेडिकल कॉल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.