ललितपुर, अगस्त 24 -- Lalitpur News: ललितपुर। उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सत्येंद्र बारी ने जनपद प्रवास के दौरान तहसील तालबेहट स्थित ग्राम खैरी में आयोजित जन चौपाल के दौरान ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को हल करने के लिए जिम्मेदारों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। गांव पहुंचते ही उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य मंच की औपचारिकताओं से हटकर सीधे ग्रामीणों के बीच पहुंच गए। फिर बारी-बारी से बुजुर्गों, महिलाओं और फरियादियों के साथ व्यक्तिगत रूप से बातचीत की और उनकी समस्याएं जानीं। प्रत्येक शिकायत पर सम्बंधित अधिकारियों से जवाब तलब करते हुए उन्हें गुणवत्ता के साथ निस्तारित करने के निर्देश दिये। उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य ने कहा कि प्रदेश में रहने वाला प्रत्येक नागरिक परिवार जैसा है। उसकी...