Lalitpur News: गरज के साथ जमकर बरसे बादल
ललितपुर, सितम्बर 19 -- Lalitpur News: ललितपुर। मानसून के अंतिम चरण सितंबर माह में बादल जमकर गरज और बरस रहे हैं। शनिवार को दोपहर में काले घने बादल छाए और फिर रुक-रुककर जोरदार बारिश का क्रम देर शाम तक जारी रहा। बादलों के बीच से आकाशीय बिजली की चमक और गड़गड़ाहट लोगों को डराती रही। जनपद में इस बार मानसून भले ही देर से आया हो, लेकिन अंतिम चरण में भी जोरदार बारिश का क्रम जारी है। जून और जुलाई माह में बरसात मासिक औसत बारिश से कम हुई। वहीं अगस्त और सितंबर माह के दौरान आसमान में काले घने बादल छाए हैं। इंद्रदेव खूब पानी बरसा रहे हैं। शनिवार को दोपहर बारह बजे के बाद बादलों ने असमान में डेरा जमाया और फिर लगभग डेढ़ बजे जोरदार बारिश शुरू हो गयी। देर शाम तक बारिश का सिलसिला चलता रहा। जिसकी वजह से मौसम में नमी महसूस की गयी। बारिश के आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.