ललितपुर, अक्टूबर 8 -- Lalitpur News: ललितपुर। थाना जखौरा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सीरोंन खुर्द निवासी 58 वर्षीय मन्नू लाल पुत्र बसंतलाल अपने खेत पर मूंगफली फसल की रखवाली करने के लिए गया था और यहीं पर संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मृतक के शब को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जबकि परिजनों ने जहरीले कीड़े के काटने या फिर हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका जताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...